27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘स्त्री’ एक्ट्रेस भी हो चुकी हैै यौन उत्पीड़न का शिकार, प्रोड्यूसर पर छोड़छाड़ और मारपीट के आरोप

फ्लोरा ने न सिर्फ फेसबुक पर उस वाक्या को शेयर किया। बल्कि उन्होंने मारपीट के बाद की तस्वीरों को साझा की।      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 9 Oct 2018, 1:56 PM IST

 flora saini

flora saini

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद के बाद एक के बाद एक यौन उत्पीड़न के कई मामले सामने आने लगे हैं। हर किसी ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी चुप्पी को तोड़कर खुलकर सामने आना शुरू कर दिया है। आज हर पीड़ित महिला बिना किसी डर और शर्म के अपनी बात को बेबाकी से अपनी बात सबके सामने रख रही है। वहीं अब 'स्त्री' फिल्म की एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के बारे में खुलकर बताया है। एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने निर्माता गौरांग दोषी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फिल्म 'स्त्री'में फ्लोरा ने चुड़ैल का किरदार निभाया था।

फेसबुक पर पोस्ट के जरिए बयां किया दर्द:
बता दें कि फ्लोरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने बताया, 'गौरांग को डेट कर रही थीं। डेटिंग के दौरान गौरांग ने मेरे साथ मारपीट की थी। गौरांग ने न सिर्फ फ्लोरा के साथ मारपीट की बल्कि उन्हें इंडस्ट्री में कभी भी काम नहीं मिलने की धमकी भी दी थी। गौरांग ने मुझे धमकी दी थी कि वह इस बात का ध्यान रखेगा कि फिल्म इंडस्ट्री में उसे काम न मिले। और उसने ऐसा किया भी। मुझे फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया। लोग न तो मुझसे मिलना चाहते थे और न ही मेरा ऑडिशन लेना चाहते थे।'

मारपीट के दौरान की तस्वीर भी की शेयर:
फ्लोरा ने न सिर्फ फेसबुक पर उस वाक्या को शेयर किया। बल्कि उन्होंने मारपीट के बाद की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'मेरे बाद भी कई ऐसी लड़कियां थीं जो उसी शख्स के हाथों शोषित हुईं। उन्होंने मुझे मदद के लिए फोन किया। मैं उन लड़ियों की मदद करना भी चाहती तो कैसे करती। उन्होंने आगे आनी की हिम्मत नहीं दिखाई थी। साथ ही फ्लोरा ने उन महिलाओं को भी सलाम किया जिन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई।'

flora saini " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/09/florasaini2_3539318-m.jpg">

इन स्टार्स के साथ काम कर चुकीं हैं फ्लोरा:
'स्त्री' एक्ट्रेस फ्लोरा ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, विजयकांत, प्रभु, कार्तिक, डॉक्टर बालाकृष्णन, वेंकटेश, जगपति बाबू, डॉक्टर राजशेखर जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। फ्लोरा को कई दक्षिण भारतीय भाषाओं का ज्ञान है। हिंदी, अंग्रेजी के अलावा फ्लोरा को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बंगाली भाषाओं की जानकारी है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग