
anushka sharma
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को हर कोई पसंद करता है। लेकिन हाल ही एक इवेंट में अनुष्का से रणवीर ऐसा सवाल पूछ बैठे और उन्हें ऐसी डांट पड़ी कि सीधे स्टेज पर वापस लौटना पड़ा। अनुष्का और रणवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो को लेकर अनुष्का के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
वाकया एले ब्यूटी अवॉर्ड्स Elle Beauty Awards) का है। इस दौरान रणवीर स्टेज पर खड़े होकर सफलता का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए उसके मायनों पर बात कर रहे थे। तभी रणवीर हाथ में माइक लेकर अनुष्का के पास पहुंचे और बोलें-'चलो ब्यूटीफुल और टैलेंटेड अनुष्का शर्मा से पूछते हैं कि उनके लिए सफलता का मतलब क्या है? तभी अनुष्का ने कहा, 'रणवीर, तुम होस्ट नहीं हो। यह सुनते ही रणवीर तुरंत स्टेज पर वापस लौट गए।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाते-जाते उन्होंने अनुष्का से माफी भी मांगी।'
साथ में कर चुके फिल्में
बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी थी, उस समय दोनों के बीच अफयेर की भी खूब चर्चा उड़ा थी। हालांकि, बाद में रणवीर ने दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को अपना जीवन साथी चुना। 'बैंड बाजा बरात' के अलावा ये जोड़ी फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' और 'दिल धड़कने दो' में भी नजर आ चुकी है।
Published on:
09 Oct 2019 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
