1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्विमसूट पहने पूल में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं Anushka Sharma, तस्वीर हुई वायरल

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर के स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं। जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Sep 21, 2020

anushka_sharma.jpg

Anushka Sharma flaunting her baby bump

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही एक्ट्रेस अपेन बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब एक बार फिर अनुष्का शर्मा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर के स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं। जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे दया दिखाई और मुझे बताया कि इस दुनिया में अच्छाई है और इसपर विश्वास कराया। मेरे दिल को पर्याप्त खोलकर इसके लिए आगे भी प्रयास करती रहूंगी ताकि इसे आगे बढ़ाया जा सके।'

अनुष्का शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी बेसब्री से नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि आपके घर में नया मेहमान आने वाला है तो आपको कैसा लग रहा है? इस पर विराट कोहली ने कहा था कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा था, 'यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि वो जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का शर्मा और विराट ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें अनुष्का का बेबी बंप दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दोनों ने बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। विराट व अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा था, 'और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।'