scriptAnushka-Akaay Kohli: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक, फिर इस चीज से किया इंकार | Anushka Sharma Virat Kohli reveals son akaay face vamika | Patrika News
बॉलीवुड

Anushka-Akaay Kohli: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक, फिर इस चीज से किया इंकार

Anushka-Akaay Kohli: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की पहली झलक पैपराजी को दिखाई है।

मुंबईApr 17, 2024 / 09:12 am

Kirti Soni

Anushka-Akaay Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया से अपनी निजी जिंदगी को पोस्ट करना पसंद नहीं करते हैं। कपल ने अपने दोनों बच्चों को भी पैपराजी और लाइमलाइट से दूर रखा है। बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने दोनों बच्चों की एक भी झलक अभी तक सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है। अब शादी और बच्चों के इतने समय बाद अनुष्का और विराट ने अपने बेटे अकाय की पहली झलक दिखा दी है। कपल के बेटे की ये झलक उनके फैंस के लिए नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी के लिए थी।
बीते दिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गये थे। स्टार कपल ने हमेशा की तरह अपने बच्चों को कैमरों से दूर रखते हुए पैपराजी से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बेटे अकाय की पहली झलक भी पैपराजी को दिखाई। इस दौरान अनुष्का ने फोटो लेने से इंकार कर दिया। एक्ट्रेस ने पैपराजी से वादा किया कि वो जल्द पैपराजी के सामने पोज करती नजर आएगीं जब उनके बच्चे साथ नहीं होंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / Anushka-Akaay Kohli: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक, फिर इस चीज से किया इंकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो