
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए विराट कोहली।
अयोध्या के राम मंदिर में आज 22 जनवरी सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। इस ऐतिहासिक समारोह में कई दिग्गज कलाकार भी पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली उन मशहूर हस्तियों में शामिल थे, जिन्हें सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर अभिषेक के लिए आमंत्रित किया गया था।
हालांकि अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और अन्य कई हस्तियों को राम मंदिर में आते देखा गया, लेकिन अनुष्का और विराट को नहीं देखा गया।
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में अनुष्का शर्मा के पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अकेले अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। लेकिन उनकी पत्नी उनके साथ नजर नहीं आईं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते विराट कोहली के साथ अयोध्या नहीं पहुंच पाई हैं।
अब एक्स पर एक तस्वीर ट्रेंड कर रही है जिसमें धूप का चश्मा लगाए एक महिला नजर आ रही है। नेटिजन्स को लगता है कि महिला अनुष्का शर्मा हैं। जिसके बाद ये महिला की तस्वीरें खूब वायरल होने लगी। यूजर्स अपने अलग-अलग राय देने लगे।
आप भी देखें महिला की तस्वीर
वहीं अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई अभिनेत्री कंगना रनौत ने समारोह पूरा होने पर खुशी व्यक्त करते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगाए।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हिस्से के रूप में 84 सेकंड के 'अभिजीत मुहूर्त' के भीतर 'संकल्प' किया।
शुभ समारोह में शामिल हुईं कंगना ने लाल बॉर्डर की सफेद भारी कढ़ाई वाली साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लाल शॉल के साथ आउटफिट को पूरा किया।
'क्वीन' फेम अभिनेत्री ने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा था और हरे रंग की एक्सेसरीज चुनी थीं। बिंदी और न्यूट्रल मेकअप में वह खूबसूरत लग रही थीं। शंखनाद और हेलीकॉप्टर द्वारा मंदिर पर फूलों की वर्षा के बीच 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पूरा हुआ। वीडियो में कंगना खुशी से जय श्री राम का नारा लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया: "राम आ गए"।
इससे पहले दिन में उन्होंने अयोध्या से तस्वीरें शेयर की और लिखा, "यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की... जय श्री राम"।
Published on:
22 Jan 2024 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
