7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख, सलमान, आमिर समेत किसी मुस्लिम एक्टर को नहीं मिला न्योता, देखें 40 लोगों की लिस्ट, एक बड़े हीरो का नाम छूटा

Ram Mandir Inauguration: पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। अयोध्या में राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह के दौरान मूर्ति का अनावरण किया गया। अभिजीत मुहूर्त में रामलला की आंखें खोली गईं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पूरा देश उत्साहित है। हर कोई राम भक्ति में डूबा हुआ है। जानें बॉलीवुड के कौन-कौन स्टार अयोध्या पहुंचें। किन्हें नहीं मिला न्योता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Krishna Pandey

•

Updated: 22 Jan 2024, 2:51 PM IST

salman_khan_shahrukh_khan_aamir.jpg

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारें पहुंचें। एक्टर्स, एक्ट्रेस, डायरेक्टर, सिंगर और कई म्यूजिशियन्स को इस वीआईपी गेस्ट लिस्ट में जगह मिली है। बॉलीवुड और टीवी सितारों से लेकर साउथ सिनेमा के कई सितारों को अयोध्या में रामलला के दर्शन प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्राप्त हुए थे। इस लिस्ट में किन सितारों का नाम था शामिल, देखें पूरी लिस्ट।

भव्य राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, अभषिके बच्चन,अनुपम खेर, कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय, , रणदीप हुड्डा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, चिरंजीवी, रामचरण, चिंरजीवी समेत राजकुमार हिरानी, श्रीराम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं।

न्योता पाने वाले सितारों की लिस्ट

1. अमिताभ बच्चन (एक्टर)
2. अनुपम खेर (एक्टर)
3. चंद्रप्रकाश द्विवेदी (डायरेक्टर)
4. चिरंजीवी (एक्टर)
5. माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने (एक्टर)
6. मालिनी अवस्थी (सिंगर)
7. प्रभास (एक्टर)
8. अजय देवगन (एक्टर)
9. अक्षय कुमार (एक्टर)
10. अल्लू अर्जुन (एक्टर)
11. अमजद अली (सितार वादक)
12. अनुप जलोटा (सिंगर)
13. अनुराधा पौडवाल (सिंगर)
14. अरुण गोविल (एक्टर)
15. दीपिका चिखलिया
16. गुरदास मान (सिंगर)
17. हेमा मालिनी (एक्टर)
18. इल्लयाराजा (Musician)
19. जहनू बरुआ (डायरेक्टर)
20. जूनियर NTR (एक्टर)
21. कैलाश खेर (सिंगर)
22. कंगना रनौत (एक्टर)
23. कौशिकी चक्रवर्ती (संगीतज्ञ)
24. कुमार विश्वास (लेखक)
25. माल्चा गोस्वामी (एक्ट्रेस)
26. मंजू बोराह (डायरेक्टर)
27. मनोज मुंतशिर (लेखक और सॉग्न राइटर)
28. मोहनलाल (एक्टर)
29. प्रसून जोशी (स्क्रीन राइटर)
30. संजय लीला भंसाली (डायरेक्टर)
31. रजनीकांत (एक्टर)
32. एस राजामौली (डायेक्टर-प्रोड्यूसर)
33. श्रेया घोषाल (सिंगर)
34. सन्नी देओल (एक्टर)
35. शंकर महादेवन (सिंगर और म्यूजिक कंपोजर)
36. आलिया भट्ट
37. रणबीर कपूर
38. रणदीप हुड्डा
39. रामचरण
40. सुनील लेहरी

किसी मुस्लिम एक्टर को नहीं मिला न्योता

शाहरुख खान
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान को न्योता नहीं भेजा गया। ये न्योता नहीं भेजने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

सलमान खान
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा सलमान खान भी नहीं बन पाएं। उन्हें भी न्योता नहीं भेजा गया। सलमान खान के अलावा आमिर खान को भी इनविटेशन नहीं दिया गया है। न्योता नहीं देने के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन जितनी लिस्ट सामने आई, उसमें किसी मुस्लिम एक्टर को न्योता नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: नंगे पैर रहने की खाई थी कसम; इस सिंगर का सपना हुआ साकार, राम लला मंदिर में विराजे

सैफ अली खान
इसके साथ ही बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल सैफ अली खान और करीना कपूर, सैफ अली खान को भी न्योता नहीं मिला।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
सबसे खास बात हिंदू एक्टर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को भी न्योता नहीं मिला है।