25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AR Rahman ने तलाक के बाद की ये पोस्ट, जाहिर की बड़ी खुशी, फैंस देने लगे बधाई

AR Rahman Divorce: सिंगर एआर रहमान ने अपना तलाक अनाउंस करने के बाद पहली बार अपनी खुशी बताई है। इसे सुनकर फैंस भी सिंगर को बधाई दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 22 Nov 2024, 12:13 PM IST

AR Rahman Divorce

AR Rahman Divorce

AR Rahman Saira Banu Divorce: ऑस्कर विजेता और सिंगर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हाल ही में अपना तलाक अनाउंस किया है। कपल ने अपने तलाक की खबर वकील के जरिए फैंस को दी। दोनों ने अपनी 29 की शादी को खत्म करने का फैसला किया। कुछ घंटो बाद ही उनकी म्यूजिक टीम में काम करने वाली मोहिनी डे (Mohini Dey) ने भी अपने पति मार्क से तलाक का ऐलान कर दिया। मोहिनी डे संगीतकार एआर रहमान की ट्रूप की बेस गिटारिस्ट हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। अब इसी बीच एआर रहमान ने एक पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज दी है। जिसे सुनकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

एआर रहमान ने तलाक के बाद पोस्ट कर जताई खुशी (AR Rahman Divorce)

एआर रहमान तलाक की जब से अनाउंसमेंट की है तब से ही फैंस उनकी हर पोस्ट पर ध्यान लगा कर बैठे हैं। ऐसे में सिंगर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने गुरुवार को एक बड़ी जीत हासिल की है, उन्होंने मलयालम फिल्म 'द गोट लाइफ' में अपने काम के लिए हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड 2024 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर-विदेशी भाषा फिल्म का अवॉर्ड जीता है। सिंगर ने विनर्स की पूरी लिस्ट शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'स्कोर- इंडिपेंडेंट फिल्म (विदेशी भाषा), द गोट लाइफ- एआर. रहमान।' पोस्ट को देखकर उनके फैंस खुशी से झूमने लगे और उन्हें बधाई देने लगे। कई लोगों ने कहा कि इससे वह 'ऑस्कर 2025' में भी अवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

एआर रहमान लेंगे ग्रे तलाक (AR Rahman Tweet)

एआर रहमान इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। वह और उनकी पत्नी सायरा बानो ग्रे तलाक ले रहे हैं। ग्रे तलाक उसे कहा जाता है जब कोई भी मैरिड कपल अपनी शादी के 15 से 20 साल बाद तलाक लेते हैं वह ‘ग्रे डिवोर्स कहलाता हैं”। एआर रहमान और सायरा बानो भी यही ले रहे हैं।