1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद वायरल हो रहा है अरबाज और शूरा का यह रोमांटिक वीडियो

Arbaaz Khan And Shura Khan: एक्टर बॉलीवुड अरबाज खान और शूरा खान की हाल ही में शादी हुई है। अब कपल का वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
arbaaz_khan_and_shura_khan_video_viral.jpg

अरबाज खान और शूरा खान का वीडियो वायरल

Arbaaz Khan Shura Khan Romantic Video: बॉलीवुड के ने शादीशुदा कपल अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों ने 24 दिसंबर को शादी की थी अब कपल हनीमून पर निकल गया है। दोनों एयरपोर्ट पर भी साथ दिखे थे जिसके बाद फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर ये कपल गया कहां है। अब अरबाज और शूरा का रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। आईये आप भी देखिए वीडियो...

कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल
फैंस न्यूली कपल के हनीमून ट्रिप की फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लगता है अब उनका एक इंतजार तो खत्म हो गया है। अभी तक ये तो पता नहीं चला कि अरबाज अपनी दुल्हनिया के साथ हनीमून पर कहां गए हैं लेकिन अब इनका एक बेहद रोमांटिक वीडियो जरूर सामने आ गया है। हनीमून पर जाते ही शूरा खान ने खुद अपने हस्बैंड के साथ अपने लाइफ चेंजिंग मोमेंट का वीडियो शेयर किया है। दरअसल, ये वीडियो तब का है जब अरबाज ने उन्हें सबके सामने शादी के लिए रोमांटिक स्टाइल में प्रपोज किया था।

शूरा ने खुद शेयर किया वीडियो
अरबाज ने बड़ा-सा खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता देते हुए और घुटने के बल बैठकर अपनी लेडी लव को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय उनका पूरा परिवार वहां मौजूद था। बहन अर्पिता के साथ अरबाज का बेटा अरहान खान भी वहां मौजूद था। बता दें, जैसे ही शूरा ने अरबाज को शादी के लिए हां कहा उन्होंने तुरंत अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहना दी। इसके बाद दोनों प्यार से गले मिले और एक-दूसरे को किस किया। अब इनका ये प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए शूरा ने कहा,- 19 दिसंबर को अरबाज ने उन्हें प्रपोज किया था। वहीं, 24 तारीख को वो उनके साथ शादी के बंधन में बंध गईं। ये सब बड़ी ही जल्दी-जल्दी हुआ यानी चट मंगनी और पट ब्याह।

Story Loader