28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म के सेट पर भड़के एक्टर अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गये हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है कि फिल्म के सेट पर उन्हें बहुत गुस्सा आया है। उन्होंने लिखा है, ' हाँ, सेट पर मुझे बहुत गुस्सा आया था, लेकिन मेरे पास सब कुछ था और मेरा मतलब है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 8 Nov 2021, 10:27 PM IST

ajun

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गये हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है कि फिल्म के सेट पर उन्हें बहुत गुस्सा आया है। उन्होंने लिखा है, ' हाँ, सेट पर मुझे बहुत गुस्सा आया था, लेकिन मेरे पास सब कुछ था और मेरा मतलब है कि ऐसा करने का हर अधिकार था. इरिटेशन बहुत है, अभी मूड नहीं है समझने का... कल पता चल जाएगा!!!

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह किस प्रोडक्शन का सेट है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म कुट्टी को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वो एकता कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। उनके साथ एक्टर जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी नजर आयेंगे। उन्हें आखिरी बार फिल्म भूत पुलिस में सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज के साथ देखा गया था।

यह भी देखें- वहीदा रहमान के बुलाने पर उनके घर डिनर पर जब गये थे राज कुमार, इस वजह से अभिनेता ने खाना को हाँथ तक नहीं लगाया ,जाने ये दिलचस्प किस्सा

हाल ही में एक्टर ने खुद की और अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा की एक फोटो शेयर की थी। फोटो अनिल कपूर के आवास पर आयोजित दिवाली पार्टी की थी। इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका एकसाथ पहुंचे थे। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा था, "जब वह मेरी बकवास पर हंसती है, तो वह मुझे खुश करती है ..." मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया था।

बीते दिनों यूट्यूब चैनल फिल्म कम्पैनियन को दिये इंटरव्यू में मलाइका के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा था, "मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने की ज्यादा कोशिश नहीं करता, क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए, और वहां एक अतीत है... और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को पब्लिकली होते देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता, क्योंकि इससे बच्चे प्रभावित होते हैं, ”

यह भी देखें-करवा चौथ व्रत के कारण बची थी जितेंद्र की जान, अभिनेता ने सुनाया रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग