28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ व्रत के कारण बची थी जितेंद्र की जान, अभिनेता ने सुनाया रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा

जितेंद्र ने बताया कि वो मुंबई में अपने पाली हिल वाले घर में रूके हुए थे। वहाँ से उन्हें एयरपोर्ट साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा, “मैं मेरे बालकनी में खड़ा हुआ था कि तभी देखता हूँ कि एक उड़ता हुआ आग का गोला जा रहा है।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 8 Nov 2021, 7:07 PM IST

jeetendra-and-shobha-kapoor

भारतीय परंपरा और त्योहारों का अपना ही महत्व है और इससे दिग्गज अभिनेता जितेंद्र भी इत्तेफाक रखते हैं। कपिल शर्मा शो के दौरान उन्होंने इससे जुड़ी एक याद को साझा किया। इस शो में उन्होंने बताया कि करवा चौथ के व्रत के कारण उनकी जान बची थी। वेटरन एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी शोभा ने करवा चौथ का व्रत किया था और इस कारण चेन्नई जाने वाली उनकी फ्लाइट मिस हो गई थी। यह फ्लाइट बाद में क्रैश हो गई।

जितेंद्र कपिल शर्मा शो में अपनी बेटी एकता कपूर के साथ मेहमान बन कर आए थे। जितेंद्र ने प्लेन क्रैश की जिस घटना का जिक्र किया वो साल 1976 में इंडियन एयरलाइंस की प्लेन क्रैश की घटना थी। उस घटना में 176 लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा, “फ्लाइट शाम के सात बजे थी, लेकिन एयरपोर्ट पहुँचने पर पता चला कि फ्लाइट में देरी हो रही है। फ्लाइट करीब 2 घंटे लेट थी। मैंने शोभा को फोन किया और पूछा कि पूजा संपन्न हुई कि नहीं तो उसने बताया कि अभी चाँद ही नहीं निकला। मैंने कहा कि मैं घर आ जाता हूँ और तुम्हारे साथ पूजा में शामिल होता हूँ।”

यह भी देखें-बार-बार मना करने के बाद भी सेल्फी ले रहा था फैन, गुस्से में सलमान खान ने किया ये काम

जितेंद्र के मुताबिक, उस दौरान वो मुंबई में अपने पाली हिल वाले घर में रूके हुए थे। वहाँ से उन्हें एयरपोर्ट साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा, “मैं मेरे बालकनी में खड़ा हुआ था कि तभी देखता हूँ कि एक उड़ता हुआ आग का गोला जा रहा है।” उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि वह फ्लाइट क्रैश हो गई है।

वेटरन एक्टर के मुताबिक, कुछ ही घंटों में प्लेन क्रैश की खबर सामने आई। उनके पास फोन कॉल की बाढ़-सी आ गई। लोगों को लगा कि उस दुर्घटना में वे अपना स्टार खो दिए। जितेंद्र ने कहा, “मुझे सच में शोभा के करवा चौथ ने बचा लिया।”

इस शो के दौरान एकता ने भी कई मजेदार बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि वो बचपन में अपने पापा को लेकर काफी पजेसिव थीं। एकता ने कहा कि 'मुझे अच्छा नहीं लगता था कि मेरे पापा किसी और अभिनेत्री के साथ काम करें या वो और किसी से बात करें। ये सब देखकर मुझे बहुत जलन होती थी। एकता ने कहा कि मेरी हालत ऐसी थी कि मैं पापा जितेंद्र की हीरोइनों पर हमला भी कर सकती थीं। इसलिए मुझे पापा की शूटिंग स्थल पर जाने की मनाही थी। मुझे कोई भी वहां लेकर नहीं जाता था। 'एकता की ये बात सुनकर कपिल समेत सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लग गए।'

यह भी देखें-जब फराह खान ने राजकुमार राव को कहा नेपाली और राजकुमार ने कर दी बोलती बंद

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग