28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photos: वैलेंटाइन के मौके पर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के लिए रखा खास सरप्राइज, खूबसूरत लोकेशन पर किया सेलिब्रेट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने मनाया वैलेंटाइन डे खूबसूरत डेकोरेशन के बीच किया सेलिब्रेशन वैलेंटाइन पर अर्जुन और मलाइका का दिखा रोमांटिक अंदाज

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Feb 15, 2021

Malaika Arora and Arjun Kapoor

Malaika Arora and Arjun Kapoor

नई दिल्ली | बॉलीवुड की फिटनेस डीवा अपने जिम लुक के कारण तो अक्सर ही सुर्खियों में रहती ही हैं। साथ ही वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब लाइमलाइट बंटोरती हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका को कार का दरवाजा खोलकर बिठाते दिखाई दिए थे। अब वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने खूबसूरत जगह इसे सेलिब्रेट किया।

दोनों ने एक दूसरे के लिए ढेर सारा प्यार जताया है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर डेकोरेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बेहद ही खूबसूरत सजावट के बीच मलाइका और अर्जुन ने इसे सेलिब्रेट किया।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में वैलेंटाइन डे की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें खुद मलाइका भी बैठी हुई दिख रही हैं। खास मौके पर मलाइका ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अर्जुन ने खूबसूरत डेकोरेशन की सारी तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका इस सजावट के बीच बैठी हैं और अर्जुन उनकी ब्यूटीफुल फोटोज क्लिक कर रहे हैं। अर्जुन ने मलाइका ने लिए दिल वाला इमोजी भी बनाया है।