
Arjun Kapoor Instagram
Arjun Kapoor Instagram: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का 5 साल का प्यार एक पल में खत्म हो गया। दोनों के बीच दरार आई और कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया। अलग होने के महीनों बाद भी अर्जुन और मलाइका दोनों के पोस्ट में कभी दर्द तो कभी बेवफाई साफ नजर आ ही जाती है। इस बार भी अर्जुन कपूर के पोस्ट में कुछ ऐसा ही फैंस को नजर आया। अर्जुन कपूर लगातार दर्दभरे पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अर्जुन ने अपने पोस्ट में हर किसी को खुश करने की बात कही। उन्होने कहा कि आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते। फैंस भी एक्टर की उदासी को पढ़कर काफी उदास हो रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन आज भी मलाइका अरोड़ा की यादों से खुद को बाहर नहीं निकाल पाए हैं।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले साल 2024 को बुरा बताया था। ये इसी साल मलाइका और अर्जुन की राहें अलग हुईं। अब अर्जुन ने एक बार फिर पोस्ट शेयर कर फैंस को भी हैरान कर दिया है। अर्जुन ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, “हर किसी को खुश करने की कोशिश करना तनाव, दुख और हताशा का कारण बनता है। आप जो हैं वही बने रहिए। यह जानना अच्छा होगा कि कौन ऐसा करने के लिए तैयार है।” अब अर्जुन कपूर से फैंस सवाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन अब आप भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाओ। हम जानते हैं कि दिल टूटना और फिर संभलना कितना मुश्किल होता है, लेकिन मलाइका की तरह आप भी बड़े फैसले लो और केवल काम पर जोर दो।
एक सोशल मीडिया फैन ने लिखा, "अर्जुन आपका जो इस पोस्ट में दर्द छलका है वह आपके फैंस को भी तकलीफ देता है।" दूसरे ने लिखा, “वाकई आप अच्छा सोचते और समझते हैं।” तीसरे ने लिखा, “अर्जुन और मलाइका आप दोनों एक बार फिर साथ आ जाओ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अर्जुन हम लोग आपके साथ हैं।”
Updated on:
22 Dec 2024 03:35 pm
Published on:
22 Dec 2024 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
