
Arjun Kapoor-Malaika Arora
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वे एक इवेंट में पहुंचे, जहां उनके साथ भूमि पेडणेकर और रकुल प्रीत सिंह भी मौजूद थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी किसी ने क्राउड से जोर से ''मलाइका'' चिल्ला दिया। इस पर अर्जुन ने जो रिएक्शन दिया, उसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मलाइका का नाम सुनकर अर्जुन पहले थोड़ा हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने अपने रिएक्शन को शांत रखा। उनके साथ खड़ी रकुल प्रीत सिंह भी यह सुनकर चौंक गईं और हंसने लगीं। हालांकि, अर्जुन ने इसे नजरअंदाज कर दिया और प्रोफेशनल अंदाज में इवेंट को आगे बढ़ाया। उनके इस रिएक्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ''होये! एक्स का नाम ले लिया आपने सबके सामने .. चेहरा देखने लायक था। '' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ''मलाइका ने ही तो अर्जुन को पॉपुलर किया है।'' कई लोग अर्जुन की शांत प्रतिक्रिया की तारीफ भी कर रहे हैं।
अर्जुन और मलाइका ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। वे अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते थे। हालांकि, कुछ महीनों पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद से अर्जुन अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और अब अपनी नई फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस वायरल वीडियो के बाद अर्जुन कपूर ने इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अब भी इस पर चर्चा कर रहे हैं।
Published on:
11 Feb 2025 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
