7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर कपूर की एक सलाह से अर्जुन कपूर का हो गया था ब्रेकअप

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया है। लेकिन एक बार अर्जुन ने बताया कि रणबीर की एक सलाह के कारण उनका ब्रेकअप हो गया था।

2 min read
Google source verification
arjun_kapoor_1.jpg

Arjun Kapoor Ranbir Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने इश्कजादे फिल्म से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म हिर रही थी। उसके बाद से ही वह बॉलीवुड में खुद को साबित करने में लगे हुए हैं। लेकिन फिल्मों से ज्यादा अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। पिछले काफी वक्त से वह एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक बार उन्हें रिलेशनशिप में रणबीर कपूर से सलाह लेना भारी पड़ गया।

ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता का खुलासा, जिससे होने वाली थी शादी उसने आखिरी मिनट में किया इंकार

रणबीर कपूर की सलाह से टूटा रिश्ता
दरअसल, एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि रणबीर कपूर ने उन्हें रिलेशनशिप को लेकर ऐसी सलाह दी कि उनका अगले ही दिन ब्रेकअप हो गया। इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि अगर आपको किसी से रिलेशनशिप एडवाइस लेनी हो तो रणवीर सिंह और वरुण धवन में से किससे लेंगे? जिसके जवाब में अर्जुन कपूर कहते हैं, रणवीर, आप पागल हो क्या? इसके बाद वह रणबीर कपूर से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हैं।

रणबीर से कभी सलाह मत लेना
अर्जुन कपूर ने कहते हैं, 'मुझे ऐसा लगता है कि इस मामले में किसी भी एक्टर से सलाह बेकार ही है।' उसके बाद उन्होंने बताया कि वो और रणबीर दोनों बालकनी में खड़े थे। उस वक्त अंधेरा हो रखा था। ऐसे में रणबीर ने उन्हें कहा कि अगर तू खुश नहीं है, तो जाने दे। वो पल इम्तिहाज अली की किसी फिल्म की तरह था। इसके अगले ही दिन मेरा ब्रेकअप हो गया। क्योंकि उसी वक्त मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया और कहा कि हमें बात करनी होगी और अगले दिन ही हमारा ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अर्जुन कहते हैं कि कभी भी रणबीर कपूर से रिलेशनशिप के लिए सलाह मत लेना।

ये भी पढ़ें: टोनी कक्कड़ ने शेयर की नेहा कक्कड़ के साथ सालों पुरानी तस्वीर

मलाइका अरोड़ को कर रहे हैं डेट
बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। शुरुआत में दोनों इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते थे। लेकिन अब दोनों सोशल मीडिया पर खुलेआम एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया लीड रोल में होंगे। इसके अलावा, अर्जुन फिल्म 'भूत पुलिस' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज होंगी।