नीना ने अकेलेपन पर की बात
दरअसल, सोमवार को करीना कपूर खान ने नीना गुप्ता की ऑटोबायॉग्रफी 'सच कहूं तो' लॉन्च की। इसके साथ ही, नीना गुप्ता ने करीना से 'अकेलेपन' पर खुलकर बात की। नीना ने बताया कि जब वह मुंबई आईं तो उनका कोई असल में पार्टनर नहीं था। नीना कहती हैं, 'जब मैं किताब लिख रही थी तो मैंने महसूस किया कि मेरे अच्छे वर्षों में मैं बिना प्रेमी या पति के थी। फिर मैं यहां आई। कुछ के साथ अफेयर हुआ लेकिन कोई भी पूरा नहीं हुआ। कुल मिलाकर मैं अकेली ही थी। इसके बाद नीना ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को याद किया।'