किंग खान का जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर
दरअसल, करण जौहर ने उनसे सवाल पूछा कि अगर कभी राखी सावंत आप पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाती हैं तो आप वह क्या करोगे? इस सवाल का उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। शाहरुख खान ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर ऐसा हुआ तो मैं राखी के उस आरोप को स्वीकार कर लूंगा।' इसके बाद वह कहते हैं, 'मैं इस वजह से इस आरोप को एक्सेप्ट करूंगा, क्योंकि उन्हें किस करने के लिए मुझसे आपको जबरदस्ती ही करनी पड़ेगी।'