ऐश्वर्या से लगता है सबसे ज्यादा डर
दरअसल, कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन और उनकी बड़ी बहन श्वेता नंदा करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। इस शो में दोनों ने कई सवालों के मजेदार जवाब दिए। इस दौरान करण जौहर ने अभिषेक बच्चन से पूछा कि वो मां जया से ज़्यादा डरते हैं या पत्नी ऐश्वर्या से? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक कहते हैं कि मां से। लेकिन तभी उनकी बहन श्वेता बीच में कहती हैं कि नहीं वो अपनी पत्नी से ज्यादा डरते हैं। जिसके बाद अभिषेक बच्चन कहते हैं कि 'ये मेरा सवाल था, मुझे जवाब देने दो।'