मां की इच्छा की पूरी
मां की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत 17 साल बाद अपने गांव गए थे। सुशांत ने गांव जाकर अपना मुंडन करवाया था। हालांकि, उन्होंने पूरे बाल कटवाने की जगह परंपरा को पूरा करने के लिए थोड़े ही बाल कटवाए थे। सुशांत ने खगड़िया जिले के बोरने स्थित भगवती मंदिर में मुंडन करवाया था। यहां उनका ननिहाल है। इस बारे में एक बार सुशांत ने कहा था, "मुझे मां से भी प्यार है और देवी मां से भी, इसलिए सब छोड़ककर मन्नत पूरी करने 17 साल बाद आया हूं।" मुंडन कराने के बाद सुशांत ने गांव पहुंचकर अपने खेत और आम के बगीचे को भी देखा था।