500 रुपए लेकर आई थीं मुंबई
दिशा पाटनी भी शुरुआत में एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उनका सपना था कि वो एक पायलट बने। एमिटी यूनिवर्सिटी से बायोटेक की पढ़ाई करने के बाद दिशा ने मॉडलिंग शुरू की। एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने बताया था कि उन्होंने एक्टिंग के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। एक्ट्रेस केवल 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं। दिशा ने बताया था, 'मैं अकेली रहती थी और काम करती थी। लेकिन मैंने कभी परिवार से मदद नहीं मांगी।' इसके अलावा, एक बार एक्ट्रेस ने बताया था कि वह छह महीने के लिए अपनी याददाश्त खो चुकी थीं। दरअसल, दिशा ट्रेनिंग के दौरान सिर के बल सीमेंट से बने फर्श पर गिर गई थीं। इस हादसे में छह महीने के लिए उन्होंने अपनी याददाश्त खो दी।