बचपन की तस्वीर की शेयर
दरअसल, टोनी कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो और नेहा कक्कड़ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर उनके बचपन की है। दोनों के हाथ में माइक है और गले में फूलों की माला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों जगराते में गा रहे हैं। फोटो में दोनों ही बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए टोनी कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, 'वो दर्द और बिना नींद वालीं खूबसूरत रातें।' इसके साथ ही, उन्होंने नेहा कक्कड़ को टैग किया।