29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नो एंट्री’ में होगी अर्जुन कपूर की एंट्री, फिल्म की कास्टिंग में होंगे अभी कई बदलाव

बज्मी का कहना है कि नए एक्टर की तलाश करेंगे और उस हिसाब से स्टोरी लाइन को भी एडजस्ट किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 2005 में प्रदर्शित अनीस बज्मी निर्देशित 'नो एंट्री' में सलमान खान, फरदीन खान, अनिल कपूर, लारा दत्ता और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। काफी समय से फिल्म के सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' की प्लानिंग चल रही है लेकिन बात नहीं बन पा रही।

अर्जुन कपूर ने फिल्म के सीक्वल में काम करने की मंजूरी दे दी है। अनीस बज्मी ने पूर्व में जब फिल्म के सीक्वल की घोषणा की थी तो कहा था कि सलमान बेहतरीन एक्टर हैं और वो उनके साथ ही इस सीक्वल पर काम करना चाहते हैं लेकिन, यदि सलमान इस फिल्म में नहीं होंगे, हम तब भी यह फिल्म बनाएंगे।

फिल्म की कास्टिंग मेंं हो सकते हैं बदलाव:
साथ ही बज्मी का कहना है कि नए एक्टर की तलाश करेंगे और उस हिसाब से स्टोरी लाइन को भी एडजस्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की कास्टिंग में अभी काफी बदलाव आने वाले हैं। फरदीन के रोल के लिए भी नए एक्टर की तलाश जारी है, वहीं अभिनेत्रियों की कास्टिंग पर भी बातें चल रही हैं।

अब तक सिर्फ अनिल कपूर का नाम फाइनल:
सिर्फ अनिल कपूर और अर्जुन अब तक 'नो एंट्री में एंट्री' के लिए कन्फर्म है। इस फिल्म को अर्जुन के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस करेंगे जिन्होंने'नो एंट्री' भी प्रोड्यूस की थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल सितम्बर में शुरू होगी और फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी।