6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन ने गृहणियों को सशक्त बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम, शाहरुख-सलमान ने भी नहीं किया ऐसा काम

अर्जुन ने कहा कि मैं एक ऐसे जबरदस्त स्टार्टअप में निवेश करने का इच्छुक था जो अब महिला ...

2 min read
Google source verification
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर हमेशा से ही अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते रहे हैं। जब भी महिला सशक्तीकरण की या उनसे जुड़ी समस्यायों की बात आई है तो उन्होंने हमेशा खुलकर अपने दिल की बात कही है। अब अर्जुन एक उद्यमी बनने जा रहे है और ऐसा लग रहा है कि वह घर पर रहने वाली महिलाओं को और भी ज्यादा आत्मनिर्भर और खुद में सशक्त बनाने की दिशा में अपना योगदान देना चाहते हैं। अर्जुन एक लोकप्रिय, उभरते हुए, फूड डिलीवरी स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं, जो कि घर पर रहकर खाना पकाने वाली अद्भुत महिलाओं तक पहुंचना चाहती है और अपने प्लैटफॉर्म पर उन्हें उद्यमी बनाना चाहती है।

अर्जुन ने कहा कि मैं एक ऐसे जबरदस्त स्टार्टअप में निवेश करने का इच्छुक था जो अब महिला—पुरुष के प्रति एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित कर सके। इसलिए मुझे यह रास्ता बिल्कुल सही लगा क्योंकि यह सबसे अच्छे शौकिया घर पर रहने वाली महिलाओं के पकाया गया ताजा घर का बना खाना आपके घर तक पहुंचाने की एक अनूठी सेवा प्रदान करेगा।

इस स्टार्टअप में निवेश करने का मेरा उद्देश्य गृहणियों को अपने परिवार की आय में योगदान देने के लिए सशक्त बनाने के एक बड़े सामाजिक उद्देश्य में अपना योगदान देने का है। यह ना केवल एक बेहतर जिंदगी जीने के लिए घर की आय को बढ़ाता है, बल्कि घर में या पड़ोस में महिलाओं के लिए समानता को भी प्रेरित करता है। मेरे लिए, यह समानता की दिशा में समाज में सशक्तिकरण की दिशा में एक छोटा सा कदम है।