
arpita khan salman khan
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी को हाल ही में पांच साल पूरे हुए हैं। 18 नवंबर को दोनों ने बड़े ग्रैंड तरीके से पांचवीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस दौरान सभी को पता चला था कि अर्पिता दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह अगले महीने अपने बच्चे को जन्म देंगी। अब खबर है कि वह अपने इस बच्चे को उसी दिन जन्म देंगी जिस दिन सलमान खान का जन्मदिन है।
एक रिपोर्ट के अनुसार अर्पिता और आयुष ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की तारीख 27 दिसंबर तय की है। यानी अपने बर्थडे पर भाईजान मामा बनेंगे। इससे पहले अर्पिता को एक बेटा आहिल है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। अगले महीने सलमान 54 के हो जाएंगे और अब से वह अपने घर के सबसे छोटे सदस्य के साथ अपना बर्थडे शेयर करते दिखेंगे। अर्पिता और आयुष सलमान के बहुत करीब हैं और इसी वजह से वे चाहते हैं कि उनका यह बच्चा भी ऐक्टर के बर्थडे पर ही हो।
Updated on:
21 Nov 2019 04:22 pm
Published on:
21 Nov 2019 04:22 pm
