
Arshi Khan News: बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस अर्शी खान ने हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि खेसारी के साथ काम करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। अर्शी ने बताया कि उन्होंने खेसारी के दबाव में आकर फिल्म साइन की थी, लेकिन शूटिंग के दौरान असुविधाजनक माहौल का सामना करना पड़ा।
Arshi Khan ने बताया कि फिल्म के दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना काम किया, लेकिन उन्हें यह देखकर बहुत दुख हुआ कि खेसारी ने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया। इतना ही नहीं, अर्शी ने खुलासा किया कि फिल्म के पोस्टर से उनका चेहरा भी हटा दिया गया था, जबकि उन्होंने लीड रोल निभाया था।
अर्शी ने इंडस्ट्री में महिलाओं के प्रति पुरुषों के गलत व्यवहार को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार बेहद चिंता का विषय है और इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं को इस तरह की परिस्थितियों का सामना नहीं करना चाहिए।
अर्शी खान ने पहले खेसारी लाल यादव को अपना दोस्त बताया था और कहा था कि उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके और खेसारी के बीच की केमिस्ट्री जादुई है। लेकिन अब, अर्शी ने अपने अनुभव को लेकर एक अलग ही बात कही है।
खेसारी लाल यादव और अर्शी खान पहले भी बिग बॉस में अपने अलग-अलग सीज़न में दिखाई दे चुके हैं। उन्होंने एक-दूसरे को लंबे समय से जानने की बात कही थी, लेकिन हालिया विवाद के बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई है।
Published on:
23 Oct 2024 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
