2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Article 370 Box Office Prediction: ‘आर्टिकल 370’ ने पहले शनिवार को पकड़ी रफ्तार, बॉक्स आफिस पर मचा दिया धमाल

Article 370 Box Office Prediction: यामी गौतम (Yami Gautam) की मूवी ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
Article 370 Box Office day 2 Prediction

Article 370 Box Office day 2 Prediction

Article 370 Box Office Prediction: ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम (Yami Gautam) की इस मूवी ने पहले शुक्रवार को 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं मूवी के शनिवार के भी अर्ली ट्रेड के आंकड़े आ गये हैं। फिल्म ने शाम तक 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये आंकड़े अभी बदल सकते हैं। वहीं उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी रविवार को भी बंपर कलेक्शन कर सकती है।


वहीं फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि अगर मूवी इसी तरह कलेक्शन करती रही और वीकेंड पर इसका आंकड़ा बढ़ता है तो मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी।

यह भी पढें: इस रविवार अपनी ओटीटी वॉचलिस्ट में ऐड करें ये 5 नई मूवीज, मिलेगा क्राइम, थ्रिलर, ड्रामा, सस्पेंस सब कुछ एक साथ


यामी गौतम की मूवी ‘आर्टिकल 370’ की सीधी टक्कर विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की ‘क्रैक’ (Crackk) से है। हालांकि क्रैक ‘आर्टिकल 370’ के मुकाबले उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।