25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख, कहा- देश ने एक और महान नेता खो दिया

रितेश देशमुख ने जेटली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर मन बहुत ज्यादा दुखी है ...

2 min read
Google source verification
arun jaitley passed away

arun jaitley passed away

पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जेटली के निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी शोक की लहर फैल गई। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटिज ने सोशल मीडिया के जरिए अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को सांत्वना दी है।

रितेश देशमुख ने जेटली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर मन बहुत ज्यादा दुखी है। उनके परिवार और उनकी सभी प्रियजनों को मेरी सांत्वना। अभिनेत्री कोएना मित्रा ने लिखा, 'हमारे देश ने एक और महान नेता खो दिया है। रेस्ट इन पावर मास्टर। ओम शांति।' सनी देओल ने लिखा, 'देश ने एक और महान नेता खो दिया है। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, 'अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हूं। एक प्रभावी, संपूर्ण नेता और हमारे पूर्व वित्त मंत्री। बहुत विनम्र थे, वह अक्सर मिलने आया करते थे और हम बहुत देर तक बातें करते रहते थे। वे यादें हमेशा साथ रहेंगी। फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट किया, 'आज देश एक मजबूत और सशक्त नेता के जाने पर दुखी है... मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।' दिग्गज गायक आशा भोंसले ने लिखा, 'बहुत दुख हुआ श्री अरुण जेटली जी के बारे में सुनकर। उनके परिवार को सहानुभूति।'

गुल पनाग ने लिखा, 'देश के लिए एक नुकसान। ईश्वर उनके परिवार को इस बेमौके हुए नुकसान के लिए शक्ति दे।'संगीतकार अदनान सामी ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह बहुत दलालू व्यक्ति थे। रेस्ट इन पीस।' दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट कर पुराना वक्त याद करते हुए लिखा, 'श्री अरुण जेटली जी से पहली दफा करीब 20 साल पहले मिला था और तभी से उनकी तारीफें सुनता रहा हूं। उनका जाना देश के लिए एक बड़ा नुकसान है।'