6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

58 साल की उम्र में दूसरी पत्नी संग बाली में रोमांस कर रहा ये एक्टर, 57 की उम्र में रचाई है शादी

Ashish Vidyarthi Rupali Barua Vacation आशीष विद्यार्थी ( Ashish Vidyarthi ) इन दिनों अपनी वाइफ रुपाली बरुआ (Rupali Barua) के साथ बाली में वेकेशन मना रहे हैं। शादी के बाद से ये कपल लगातार सुर्खियों में है । सोशल मीडिया पर एक्टर ने फोटो साझा की है । फैंस इस कपल की फोटो पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
ashish_vidyarthi_and_wife_rupali_barua_.jpg

हिंदी से से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ महीनों पहले ही आशीष ने रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की है। शादी के बाद न्यूली कपल सबसे पहले घूमने सिंगापुर गया था। वहीं, अब एक बार फिर दोनों वेकेशन मना रहे हैं और इस बार दोनों बाली गए हुए हैं।

57 साल की उम्र में एक्टर को दूसरी बार प्यार हुआ और फिर शादी रचाई। एक्टर ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ (Rupali Barua) के साथ शादी की। वहीं अब एक्टर अपनी पत्नी रुपाली संग अपनी वेकेशन की फोटोज साझा की है।

बाली में वेकेशन मना रहे हैं आशीष और रूपाली
एक्टर ने 25 मई को असम की फैशन डिजाइनर रूपाली बरुआ से शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। सोमवार को उन्होंने पत्नी रूपाली के साथ अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में न्यूलीवेड्स कपल को पूरे दिल से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, एक-दूसरे के साथ में जगमगाते हुए।

रूपाली और आशीष की पहली मुलाकात
शादी के बाद एक्टर ने एक इंटरव्यू में रुपाली संग पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया था, उन्होंने कहा- मैं पिछले साल एक व्लॉगिंग असाइनमेंट्स के दौरान रुपाली से मिला था, जिसके बाद आशीष ने उनसे बातचीत करनी शुरू की तो उनको मालूम पड़ा कि रुपाली एक बड़े दर्द से गुजरी हैं। एक्टर की उम्र जहां 57 साल है तो वहीं रूपाली की उम्र 50 साल हैं।

पीलू विद्यार्थी से की थी पहली शादी
बता दें,आशीष की पहली पत्नी पीलू विद्यार्थी थी। करीब 22 साल एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग किए। तलाक के बारे में करते हुए एक्टर ने कहा था, हमने पूरी कोशिश की, अगर हम मतभेदों को सुलझा सकते हैं, लेकिन फिर हमने पाया कि मतभेदों को सुलझाया जा सकता है, लेकिन यह एक तरह से होगा कि हम में से एक दूसरे पर थोपेगा और वह खुशी छीन लेगा। खुशी हम सब चाहते हैं, है ना? तो, उस समय हम दोनों एक साथ बैठे और कहा कि हम इसे अच्छे नोट पर खत्म करेंगे।"

आशीष का फिल्मी करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आशीष को आखिरी बार अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' में नजर आए थे। आशीष को 90 के दशक के बॉलीवुड का मशहूर विलेन कहा जाता था। एक समय में उन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों को काफी पसंद किया था।