1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब प्रिंयंका चोपड़ा से डायरेक्टर ने कहा कि ‘मुझे समझ नहीं आ रहा तुम्हें अवॉर्ड कैसे मिल गया, टूट गया था एक्ट्रेस का दिल

साल 2009 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को फिल्म 'फैशन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. लेकिन इस अवॉर्ड के लिए मशहूर डायरेक्टर ने उन्हें बहुत क्रिटिसाइज किया मुझे समझ नहीं आ रहा तुम्हें अवॉर्ड कैसे मिल गया.'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 28 Nov 2021, 3:41 PM IST

priyanka-chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा( ) ने बॉलीबुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से नाम कमाया है। सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का नाम हटाने हो लेकर एक्ट्रेस इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को यहां तक पहुंचने में किन चीजों का सामना करना पड़ा। बहुत बार लोगों ने उन्हें नीचा दिखाने की भी कोशिश की जिसमें एक मशहूर डायरेक्टर का नाम भी शामिल है।

दरहसल एक अवार्ड शो के दौरान एक डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा को बुरा भला कह दिया था। आपको बता दे साल 2009 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म फैशन रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। ऐसे में जब वह अपनी सीट पर वापस आईं, तो इसके बाद आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) को बेस्ट डायरेक्टर के लिए अवॉर्ड लेने बुलाया गया। इस बीच आशुतोष ने प्रियंका को अवॉर्ड मिलने पर ऐसा कमेंट कर दिया जिसे सुनकर सब सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें-जब सास डिंपल कपाड़िया ने पता की थी दामाद अक्षय कुमार की मेडिकल हिस्ट्री

गौरतलब है कि साल 2009 में ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म जोधा-अकबर के लिए नॉमिनेटेड थी। और प्रियंका चोपड़ा फैंशन के लिए लेकिन प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। प्रियंका स्टेज पर जब अपना अवार्ड लेने पहुंची तो स्टेज पर चढ़ने के बाद आशुतोष गोवारिकर ने पहले प्रियंका (Priyanka Chopra) को कहा- 'आई लव यू प्रियंका, लेकिन…मुझे समझ नहीं आया कि तुम्हें अवॉर्ड कैसे मिल गया? जबकि सामने ऐश्वर्या राय भी 'जोधा-अकबर' के लिए नॉमिनेटेड थीं। 'आशुतोष यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे ऐश्वर्या और प्रियंका को कंपेयर भी किया। आशुतोष ने कहा- 'शायद यह इसलिए क्योंकि तुम हार्ड-वर्किंग हो और ऐश्वर्या नेचुरल हैं।' इसके बाद उन्होंने कहा-'जया जी भी यही बात कह रही थीं।'

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन उन्हें इस बारे में अपने कुछ करीबी लोगों से बात की थी। खबरें थीं कि उस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका आशुतोष की उस बात से बहुत हर्ट हो गई थीं

यह भी पढ़ें-आयुष शर्मा ने खोला सलमान की जिंदगी का सबसे बड़ा राज