
उज्जैन में एक्ट्रेस के बिना दर्शन किए लौट जाने पर बोले Ayan Mukerji
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) काफी लंबे इंतजार के बाद देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को कल शुक्रवार 9 सितंबर को सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। फिल्म की काफी अच्छी एडवांस बुकिंग हुई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन अच्छा हो सकता है। इस फिल्म से फैंस से लेकर मेकर्स और फिल्म के स्टार्स सभी उम्मीद लाए बैठे हैं, जिसका अंदाजा लगातार किए जा रहे प्रमोशन से लगाया जा सकता है।
इसी बीच आलिया-रणबीर और अयान उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने भी पहुंचे थे, लेकिन आलिया और रणबीर को उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन किए बिना ही वापस लौटना पड़ा, जबकि अयान गर्भगृह तक दर्शन करके ही मंदिर से बाहर आए। दरअसल, लोग रणबीर के 'बिफ' वाले बयाने से खासे नराज हैं।
वहीं आलिया ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि 'अगर लोग मुझे पसंद नहीं करते तो मत देखो', जिसको लेकर लोगों के अंदार काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। ऐसे में जब ये सभी लोग उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे तो वहां कुछ हिंदू संगठनों द्वारा पहले से ही विरोध हो रहा था।
यह भी पढ़ें: भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में Alia Bhatt ने लगा दी रिपोर्टर की क्लास! इस सवाल पर बोखलाई एक्ट्रेस
इतने विरोध के बाद आलिया और रणबीर को बिना दर्शकों के ही लौटना पड़ा, क्योंकि इन दिनों आलिया प्रेग्नेंट है तो वो ऐसे में कोई रिस्क लेना नहीं चाहती थीं। वहीं अब आलिया को लेकर अयान मुखर्जी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'उन्हें बहुत बुरा लगा है'। हाल में दिल्ली में फिल्म प्रमोशनल इवेंट के दौरान अयान इस पूरे मामले पर बात करते हुए कहा कि 'आलिया भट्ट को वो प्रेग्नेंसी के चलते इस ट्रिप पर नहीं लाना चाहते थे, लेकिन वो और रणबीर कपूर महाकालेश्वर के दर्शन पर जाने के लिए बहुत बेताब थे'। अयान ने आगे बताया कि 'मुझे बुरा लग रहा था कि रणबीर और आलिया मेरे साथ महाकालेश्वर के दर्शन को नहीं आ सके'।
अयान ने इवेंट के दौरान कहा कि 'मैं अपनी फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज करने से पहले महाकालेश्वर मंदिर गया था और मैंने खुद से कहा था कि फिल्म की रिलीज से भी मैं यहां जरूर आऊंगा। वो दोनों मेरे साथ आने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन जब हम वहां पहुंचे और इस बारे में पता चला तो मुझे बुरा लगा वहां जो कुछ भी हुआ'।
उन्होंने आगे कहा कि 'फिर मैंने आलिया और रणबीर से कहा कि वो मुझे अकेले ही दर्शन को जाने दें'। बता दें कि उनकी ये फिल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म का ये पहला पार्ट है, जिसमें आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी राय, नागार्जुन और डिंपल कपाडिया नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:Alia Bhatt की एक्टिंग के आगे नहीं टिक पाए Ranbir Kapoor! सोशल मीडिया पर ऐसा है 'Brahmastra' का पहला रिव्यू
Published on:
8 Sep 2022, 1:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.