उन्होंने अपनी किताब में लिखा,'जब मैं बच्चा था, तब मुझे बहुत चीजों से डर लगता था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग हूं और इस वजह से मुझे ये डर लगता था कि कहीं ये सोसाइटी मुझे एक्सेप्ट न करे।' वहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने एकतरफा प्यार के बारे में भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि ट्विंकल खन्ना ही वो स्पेशल लड़की थीं, जिसे करण पागलों की तरह प्यार करते थे। ये दोनों एक साथ बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। साथ ही उन्होंने ट्विंकल पर उनका दिल तोड़ने का इलजाम भी लगाया था।