
Tiger_Shroff
टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म 'बागी 2' साल 2018 की सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी। फिल्म निर्माताओं ने कई अंतर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर और तकनीशियन को फिल्म के साथ जोड़ा है। फिल्म 'बागी 2' के लिए साजिद ने थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग, लॉस एंजलिस, अमेरिका और चीन जैसे स्थानों से उम्दा तकनीशियन और एक्शन निर्देशक को अपनी फिल्म के साथ जोड़ा है। बता दें कि ये फिल्म 2016 में आई फिल्म बागी का सीक्वल है।
मार्शल आर्ट्स और बेहतरीन एक्शन के साथ फिल्म 'बागी' ने एक्शन का एक उम्दा नमूना दर्शकों के सामने पेश किया था और अब अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को फिल्म के साथ जोड़कर एक्शन को एक स्तर और ऊपर ले जाया जाएगा। निर्देशक अहमद खान के साथ फिल्म की पूरी टीम लगभग छह महीने से फिल्म पर काम कर रही है। टाइगर श्रॉफ अपने अद्भुत एक्शन से 'बागी' के बाद एक बार फिर 'बागी 2' में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। अभिनेता-फिल्म निर्माता की यह जोड़ी इससे पहले 'होरोपंती' और 'बागी' जैसी दमदार एक्शन फिल्मों में नजर आई थी। टाइगर इस फिल्म के प्रति इतने समर्पित हो चले है कि वह जल्द इसके लिए अपना सर मुंडवाने वाले हैं। असल में इसके बाद ही टाइगर असली बागी लगेंगे।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग शूरू हो गई है। टाइगर श्रॉफ पहले बागी, फिर हीरोपंती और अब बागी—2 एक्शन करते नजर आएंगे। बागी में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग की थी लेकिन अब बागी—2 में दिशा पाटनी अपने एक्शन के जलवे दिखातीं नजर आएंगी। टाइगर ने बॉलीवुड में एक्शन हीरो की छवि बनाई है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने 2014 में आई फिल्म हीरोपंती में लीड रोल के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए टाइगर को फिल्मफयेर अवॉर्ड भी मिला था। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'बागी 2' को फॉक्स स्टार स्टूडियो और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी।
Updated on:
20 Sept 2017 07:53 pm
Published on:
20 Sept 2017 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
