19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baazigar डेथ सीन पर लगा हॉलीवुड कॉपी का आरोप, फिल्म से जुड़ा कनेक्शन हुआ वायरल

Baazigar Scene Copy From Hollywood Movie: फिल्म 'बाजीगर' के डेथ सीन पर हाल ही में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां इसे हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी कहा जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Baazigar डेथ सीन पर लगा हॉलीवुड कॉपी का आरोप, फिल्म से जुड़ा कनेक्शन हुआ वायरल

फिल्म Baazigar (फोटो सोर्स: IMDb)

Baazigar Scene Copy From Hollywood Movie: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री की सोच बदल देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले है, जो 1993 में आई 'बाजीगर' फिल्म है। इस फिल्म में हीरो का विलेन बनना, उस दौर में एक बड़ा जोखिम था और इसी सीन से शाहरुख खान की पहचान बन गई।

दोनों को गले लगाया और तुरंत हां कर दी

दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं कि बाजीगर में शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे। डायरेक्टर्स अब्बास-मस्तान ने पहले अनिल कपूर से कनेक्ट किया, लेकिन उन्होंने ये कहकर मना कर दिया कि ये विषय उनके लिए बहुत जोखिम भरा है। इसके बाद सलमान खान का नाम सामने आया, लेकिन वो उस समय राजश्री की एक फिल्म में बिजी थे और परिवार ने भी इसे जल्दबाजी बताया और अंत में आखिरकार बारी आई शाहरुख की। डायरेक्टर ने बताया कि जब वो शाहरुख को कहानी सुना रहे थे, तो वो जमीन पर बैठकर पूरी कहानी सुन रहे थे। नरेशन खत्म होते ही वो उठे, दोनों को गले लगाया और तुरंत हां कर दी।

सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है

इस फिल्म का सबसे फेमस और खौफनाक सीन वो था जिसमें शाहरुख के किरदार ने शिल्पा शेट्टी के किरदार को छत से धक्का दे दिया। ये सीन 1991 की हॉलीवुड फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' से बेस्ड था, जो अब सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है और इसे नकल वाली सीन बताई जा रही है, कई फैंस ने इसका दावा भी किया है।

उस दौर में हिंदी सिनेमा में हीरो ऐसा नहीं करते थे। यही एक कारण थी कि फिल्म बाजीगर को भीड़ से अलग करती थी। फिल्म की कहानी में 2 बहनें हैं और एक ही लड़का दोनों से प्रेम का नाटक करता है, लेकिन उसके पीछे असली मकसद था अपने पिता की बर्बादी का बदला लेना। इस कहानी को अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने मिलकर डायरेक्ट किया था।

शाहरुख खान की अपकिंग फिल्म

बता दें, शाहरुख खान की अपकिंग फिल्म 'किंग' बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म की कमान सिद्धार्थ आनंद के हाथों में है। खास बात ये है कि इस फिल्म के साथ शाहरुख और दीपिका की छठी बार जोड़ी बनेगी। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान और जवान में साथ नजर आ चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग