
BADHAAI HO
बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना की पहचान एक ऐसे एक्टर के रुप में हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में लीक से हटकर फिल्में की है। पहले ‘विक्की डोनर’, फिर ‘शुभ मंगल सावधान’ और अब आयुष्मान ‘बधाई हो’ लेकर आ चुके हैं। फिल्म में उनके अपोजिट 'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा हैं। साथ ही नीना गुप्ता और गजराज राव भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.29 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 11.67 करोड़ रुपए की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने कमाए हैं- 12.50 करोड़ रुपए। इसी के साथ ही फिल्म की टोटल कमाई हो गई है- 31.46 करोड़ रुपए।
फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद किया गया था। गाने भी यूथ के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं। करीब 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर अब उम्मीदें हैं कि लॉन्ग वीकेंड में फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी।
फिल्म ‘बधाई हो’ एक ऐसे सब्जेक्ट पर बेस्ट फिल्म है जिसके बारे में लोग खुले तौर पर बात करने में झिझकते रहे हैं। लेकिन अमित शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पर्दे पर ऐसा फिल्माया गया है जो इसे फैमिली मूवी बनाती है।
Updated on:
22 Oct 2018 12:46 am
Published on:
22 Oct 2018 12:46 am
