बॉलीवुड

Badshah ने खुल्लम खुला रूमर्ड गर्लफ्रेंड Hania Amir को किया प्रपोज? वीडियो और फोटो से मची खलबली

Badshah Hania Amir Video: रैपर बादशाह और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड हनिया आमिर ने लगता है अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। दोनों का ये स्पेशल वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Nov 18, 2024
Badshah Hania Amir Video

Badshah Hania Amir Video: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का रिश्ता एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बादशाह के हर कॉन्सर्ट में जाती हैं और उन्हें चेयर करती दिखती हैं। एक बार फिर दोनों को कनाडा में बादशाह के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बादशाह ने जो हनिया के लिए किया वह देख फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। हनिया ने लेटेस्ट पोस्ट में बादशाह के लिए अपने दिल की बात भी बोली है। दोनों के बीच आखिर क्या है ये सब हनिया ने कंफर्म कर दिया है और वीडियो से भी कई सवाल सामने आ रहे हैं।

बादशाह ने हनिया आमिर को लगाया गले (Badshah Hania Amir Video)

हनिया आमिर और बादशाह को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं कि दोनों एक रिश्ते में हैं। वहीं, कनाडा के कॉन्सर्ट में बादशाह ने सबके सामने हनिया को गले लगाया और नीचे झुक कर उनकी तरफ हाथ भी जोड़े। इस दौरान वह काफी इमोशनल लग रहे थे। वहीं, हानिया भी काफी खुश नजर आ रही थी। दोनों का ये वीडियो देख फैंस दोनों के रिलेशनशिप को पक्का कर रहे हैं और इनके अफेयर की अटकलें लगा रहे हैं। साथ ही हनिया ने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बादशाह के कॉन्सर्ट के पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया कर हानिया ने कैप्शन भी दिया है। साथ ही इन फोटो का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बादशाह उनसे मिलने के लिए स्टेज से नीचे आते हैं और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाते हैं। ऐसे में हानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया और रैपर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है। साथ ही 'हीरो' और 'रॉकस्टार' कहकर उनकी तारीफ भी की है। अब हनिया के इस पोस्ट और वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहा है।

हनिया आमिर ने बादशाह के साथ रिश्ता किया कंफर्म? (Badshah Hania Amir Relationship)

एक यूजर ने लिखा, “पक्का दोनों एक रिश्ते में हैं।” दूसरे ने लिखा, “हानिया अब भारत की बहू बनेंगी।” तीसरे ने लिखा, “वाकई बादशाह तो हानिया से बेहद प्यार करते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “नहीं दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।” बता दें, हानिया हाल ही में हारून रशीद द्वारा होस्ट किए गए बीबीसी एशिया के शो में दिखाई दी थीं।

हनिया के इस शो में बादशाह और अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनका रिश्ता तब शुरू हुआ जब बादशाह ने उनके एक इंस्टाग्राम रील पर कमेंट किया था और बाद में उन्हें एक डायरेक्ट मैसेज भी किया था। इसके बाद दोनों रोजाना चैटिंग करने लगे और समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी हो गई थी। अब दोनों के लिए ये रिश्ता खास बन गया है।

Also Read
View All

अगली खबर