कश्मीरा शाह के इस पोस्ट के बाद उनके फ्रेंड्स भी उनका हालचाल पूछने लगे। राजेश खट्टर ने पूछा, “हे भगवान, क्या हुआ कैश? उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।” कश्मीर के पति कृष्णा अभिषेक ने लिखा, “भगवान की कृपा से तुम अब ठीक हो।” किश्वर मर्चेंट ने लिखा, “हे भगवान, आप ठीक हो?” दीपशिखा नागपाल ने लिखा, “ये क्या??? तुम वापस आओ जल्दी।” पूजा भट्ट ने लिखा, “क्या हुआ है कैश? वहां तुम्हारी देखभाल हो रही है?” तनाज ईरानी ने कहा, 'हे भगवान ये तो बहुत ही डरावना है। उम्मीद करती हूं कि तुम अब ठीक होगी।'