बॉलीवुड

बांग्लादेश ने इस वजह के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के डांस पर लगाई रोक, कैंसिल किया नोरा फतेही का शो

नोरा फतेही के डांस का हर कोई दीवाना है। इनके डांस के चर्चे न सिर्फ देश में हैं, बल्कि विदेश में भी हैं। जल्द ही इनका एक इवेंट बांग्लादेश में होने वाला था, लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया है। इसके पीछे गंभीर वजह बताई जा रही है।

2 min read
Oct 18, 2022
bangladesh government bans dance of bollywood actresses to save dollars nora fatehi show canceled

नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस में से एक हैं। वह टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को जज करती हैं। इनके चाहने वाले विदेश में भी हैं। इनका डांस जो कोई भी देता है कायल हो जाता है। एक्ट्रेस अब तक कई देशों में अपने डांस का जल्वा बिखेर चुकी हैं। जल्द ही उनका एक इवेंट बांग्लादेश में होने वाला था, जिसे अब कैंसिल कर दिया गया है।

नोरा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक इवेंट में परफॉर्म करने वाली थीं। बंग्लादेश सरकार ने नोरा फतेही को इवेंट में शामिल होने की परमिशन नहीं दी है। बांग्लादेश सरकार ने मितव्ययिता उपायों के हिस्से के रूप में डॉलर बचाने के चलते ऐसा किया है।

बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया गया, जिसके अनुसार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) को ‘वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से’ अनुमति नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें- दिवाली पार्टी में कार्तिक आर्यन ने नशे में बनाया वीडियो

नोरा को वुमेन लीडरशिप कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में फतेही को डांस करने और अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था।

सांस्कृतिक मंत्रालय ने घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच डॉलर के भुगतान पर केंद्रीय बैंक के प्रतिबंधों का जिक्र किया, जो 12 अक्टूबर तक घटकर 36.33 बिलियन डॉलर हो गया है। जो एक साल पहले के 46.13 बिलियन डॉलर से लगभग चार महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों एक डांस शो को जज कर रही हैं। इसके साथ ही वो अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं। 'थैंक गॉड' में नोरा फतेही 'मणिके' आइटम नंबर सॉन्ग में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मूव्स करती दिखेंगी।

Published on:
18 Oct 2022 10:40 am
Also Read
View All

अगली खबर