8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bastar Trailer Out: दिल्ली से लेकर ISIS तक दिखी खूनी जंग, बस्तर का खौफनाक ट्रेलर हुआ रिलीज

Baster Trailer: 'द केरला स्टोरी' से फेमस हुई अदा शर्मा की नई फिल्म 'बस्तर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देख कांप उठेंगे आप...

less than 1 minute read
Google source verification
bastar_trailer_out_adah_sharma_fantastic_look_naxal_story_an_action_packed_film_1.jpg

अदा शर्मा की नई फिल्म 'बस्तर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Baster Trailer: एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की नई फिल्म 'बस्तर' का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। 5 मार्च को फिल्म बस्तर का ट्रेलर आउट हो गया है। जिसे अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में अदा शर्मा अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में नक्सलवाद के खिलाफ मैदानी जंग देखने को मिलेगी।


मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म बस्तर का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में अदा शर्मा IPS नीरजा माधवन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है। इस फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई दिखाई गई है। ट्रेलर में 76 जवानों को कुत्ते की मौत कहा गया है और उन्हीं शहीदों की मौत का बदला लेती नजर आएंगी अदा शर्मा। इसमें नक्सलवादियों की क्रूरता साफ दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने 88 साल की उम्र में शेयर की ये फोटो, बोले- अब मैं बस...

ट्रेलर में 76 शहीद सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने और उनके बदले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में नक्सलियों की क्रूरता देख आपकी रूह कांप जाएगी। ट्रेलर में बस्तर की एक महिला अदा के किरदार को बताती है कि उसने अपने पति के साथ-साथ बच्चा भी खोया है। हर घर से उन नक्सलियों को एक बच्चा देना पड़ता है।