scriptपहरेदार पिया की शो की आई 100 से ज्यादा शिकायतें, BCCC ने शो टाइम बदलने का दिया आदेश! | bccc orders for sony tv show pehredar piya ki to change the timing of the show to late night | Patrika News
बॉलीवुड

पहरेदार पिया की शो की आई 100 से ज्यादा शिकायतें, BCCC ने शो टाइम बदलने का दिया आदेश!

पहरेदार पिया की शो की आई 100 से ज्यादा शिकायतें, BCCC ने शो टाइम बदलने का दिया आदेश!

मुंबईAug 17, 2017 / 11:28 am

dilip chaturvedi

pehredar piya ki

pehredar piya ki

सोनी टीवी का शो पहरेदार पिया की ऑन एयर होने से पहले ही काफी चर्चा में चुका था। इस शो के शुरू होने के बाद भी लोग इसके कंटेंट का लगातार विरोध कर रहे हैं। अब इस शो पर नई मुसीबत आ पड़ी है।

खबर है कि इस शो को लेकर ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (बीसीसीसी) के पास अबतक 100 से भी ज्यादा शिकायकतें आ चुकी है जिसके चलते बीसीसीसी ने सोनी चैनल को इस शो को शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश के हिसाब से शो के टेलिकास्ट होने के टाइमिंग को बदलने की मांग रखी गई है। हो सकता है अब ये शो देर रात में दिखाया जाए।


शो के बीच चलेगा ये स्क्रॅाल…
शो के टाइमिंग के अलावा बीसीसीसी ने एक और निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि इस शो के दौरान एक स्क्रॅाल चलाया जाए जिसमें लिखा हो कि- यह शो बाल विवाह की प्रथा को प्रमोट नहीं करता है।

पहरेदार पिया की के निर्देशक ने किया ये निवेदन
सीरियल पहरेदार पिया की के निर्देशक ने शो के शुरू होने से पहले भी एक प्रेस कॅान्फ्रेंस रखी थी जिसमें उन्होंने सभी लोगों से ये रिक्वेस्ट की थी कि शो को बिना देखे उसकी आलोचना ना करें। शो मेकर्स ने ये दावा भी किया है कि इस शो में किसी भी गलत प्रथा का समर्थन नहीं किया गया है।

शो का टाइम 8:30 बजे से बदलकर होगा 10 बजे
खबरों के अनुसार अब इस शो की टाइमिंग को रात 8:30 बजे नहीं बल्कि 10 बजे दिखाया जाएगा। अब देखना होगा कि आगे इस सीरियल को कितनी को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

Home / Entertainment / Bollywood / पहरेदार पिया की शो की आई 100 से ज्यादा शिकायतें, BCCC ने शो टाइम बदलने का दिया आदेश!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो