2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकता कपूर से पहले ये बॉलीवुड सेलेब्स सरोगेसी से बने पैरेंट्स, शाहरुख, आमिर भी हैं शामिल

एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। हाल में एकता ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का नाम शेयर किया...

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Feb 01, 2019

Ekta kapoor

Ekta kapoor

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित निर्माता-निर्देशक एकता कपूर 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। हाल में एकता ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का नाम शेयर किया। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मुझे जीवन में बहुत कामयाबी मिली, हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है जो मां बनने की खुशी से बड़ा हो, मैं यह बयां भी नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितनी खुशी दी है। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए सबसे भावुक पल है। अब मैं अपने बेटे के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रही हूं।'

नानाजी के नाम पर रखा बेटे का नाम
बता दें एकता के बेटे का नाम उनके नानाजी जितेंद्र के नाम पर रखा गया है। दरअसल, जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता ने अपने बेटे का नाम ज्योतिष की सलाह के बाद रखा है। एकता को बताया गया कि अगर वह अपने बेटे के नाम की स्पेलिंग में अंग्रेजी का शब्द ई लगाती हैं तो इससे उनके बेटे को लाभ मिलेगा। इसी कारण एकता के बेटे के नाम की स्पेलिंग Ravie Kapoor है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई स्टार्स सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन चुके हैं। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में...

तुषार कपूर
एकता कपूर से पहले उनके भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। वह सिंगल पेरेंट हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है।

करण जौहर
फिल्मकार करण जौहर भी सरोगेसी की मदद से पिता बने हैं। उनके दो जुड़वां बच्चे हैं। करण के बेटे का नाम यश जौहर और बेटी का नाम रूही जौहर है।

सनी लियोनी
बॅालीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के भी सरोगेसी से दो जुड़वां बच्चे हैं। उनके एक बेटे का नाम नोह सिंह वेबर और दूसरे का आशेर सिंह वेबर। सनी ने बेटी को भी गोद लिया है। उनका नाम निशा कौर वेबर है।

शाहरुख खान
मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम भी सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे। सुहाना और आर्यन के बाद शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने तीसरे बच्चे के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था।

आमिर खान
बॅालीवुड अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण राव का मिसकैरेज हो गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में सरोगेसी का सहारा लिया। उनके बेटे का नाम आजाद खान है।