27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाग्यश्री ने इंटीमेसी और बोल्डनेस पर दिया तीखा बयान, बोलीं- यही एक इकलौता जरिया…

Bhagyashree Intimacy Remark: 2 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं भाग्यश्री ने इंटीमेसी को लेकर अपना बयान दिया है।

3 min read
Google source verification
Bhagyashree On Intimacy

इंटीमेसी पर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने दिया तीखा बयान। (फोटो सोर्स: bhagyashree.online/instagram)

Bhagyashree Intimacy Remark: साल 2023 में आई 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' फिल्म के बाद रितेश देशमुख के साथ हिंदी फिल्मों में फिर से वापसी कर रहीं भाग्यश्री एक बार फिर से अपने बयान से सुर्खियों में हैं। उनहोंने आज कल की फिल्मों में इंटिमेसी को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि फिल्मों को बोल्ड बनाने के लिए इंटिमेसी इकलौता जरिया नहीं है।

90 के दशक की फिल्मों के विपरीत आज की सिनेमा

भाग्यश्री वे अभिनेत्री हैं जिन्होंने 1989 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से रातों-रात शोहरत हासिल की थी। इस फिल्म में रोमांस था, लेकिन उसमें कोई इंटीमेट सीन नहीं था। उन्होंने बताया कि उस समय की फिल्में हर वर्ग को साथ लेकर आती थी। आजकल की फिल्मों में इंटीमेसी को जरूरी दिखाने की प्रवृत्ति बढ़ गई है।

भाग्यश्री ने कहा कि 90 के दशक में फिल्में एक फैमिली एंटरटेनमेंट का सोर्स थीं, जहां दर्शक कहानी का आनंद लेते थे। उस दौर की कहानियाँ हर उम्र के दर्शक के लिए उपयुक्त होती थीं।

'इंटीमेसी असहज करती है'

अपने इंटरव्यू में भाग्यश्री ने स्पष्ट कहा कि अगर फिल्म में इंटीमेसी दिखाने का उद्देश्य कहानी को मजबूती देना न हो, तो वह बेकार और गैर-जरूरी है। उन्होंने उदाहरण दिया कि कई बार दर्शक ऐसे सीनों को अपने परिवार जैसे माता-पिता या बच्चों के सामने बैठकर देखने में सहज नहीं होते। इसलिए, सिनेमाई कला को बोल्ड दिखाने का तरीका सिर्फ इंटीमेसी नहीं होना चाहिए।

भाग्यश्री की यह बात उन सभी फिल्ममेकरों के लिए एक सोचने वाला मुद्दा है कि स्टोरीटेलिंग का असली मकसद क्या है? क्या इंटीमेसी को दिखाना फिल्म का उद्देश्य होना चाहिए, या कहानी को गहराई से समझाना और दर्शक को मजबूत संदेश देना?

बिग बॉस फेम गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने भी हाल ही में इंटीमेसी को लेकर खुल कर अपनी राय एक इंटरव्यू में साझा की है।

भाग्यश्री की वापसी और फिल्मी सफ़र

90's की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ के बाद लंबे समय तक फिल्मों में काम नहीं किया और अपने निजी जीवन पर ध्यान दिया। उन्होंने कुछ साल पहले फिर फिल्मों में वापसी की, जिसमें 2023 की फिल्म ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो में उनके अभिनय को भी सराहना मिली।

अब वह रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिखेंगी, जिससे उनका फिल्मी करियर नए आयाम पर पहुंच रहा है।

जेंडर रोल पर भाग्यश्री का बड़ा बयान

भाग्यश्री ने कहा कि 90 के दशक में फिल्में ज्यादातर पेट्रियार्की बेस्ड होती थीं, जहां महिलाओं को सीमित भूमिकाओं में दिखाया जाता था। लेकिन अब समय बदल चुका है। फिल्मों में कामकाजी महिलाओं के मजबूत किरदार सामने आ रहे हैं, जिससे समाज की सोच में भी बदलाव आया है।

उनका मानना है कि इस बदलाव का श्रेय उन महिलाओं को जाता है जिन्होंने पुरुषों के दबदबे वाले क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। आज महिलाएं हर फील्ड में आगे बढ़ रही हैं और अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं।

भाग्यश्री ने ये भी कहा कि अब पुरुषों का महिलाओं को शादी के बाद काम करने के लिए सपोर्ट करना एक सकारात्मक बदलाव है। उनके मुताबिक, यह नई सोच समाज को और मजबूत बना रही है।

'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के साथ करेंगी वापसी

भाग्यश्री आखिरी बार साल 2023 में आई सस्पेंस थ्रिलर सजनी शिंदे का वायरल वीडियो में नजर आईं थी। इस फिल्म की स्टारकास्ट में निम्रत कौर और राधिका मदान भी शामिल थे। अब दो साल बाद वो रितेश देशमुख के साथ फिल्म राजा शिवाजी के साथ नजर आएंगी।

फिल्म में वो जीजा बाई की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि थिएटर्स में ये फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।