
Salman Khan and Disha Patani
मुंबई। ईद के मौके पर सलमान खान की नई फिल्म 'भारत' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सलमान के फैंस बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में मूवी का मजा लेने जा रहे हैं। ऐसे में एक बॉलीवुड स्टार भी सिनेमाघर में बैठ 'भारत' मूवी का रिव्यू कर रहा है। ये अलग बात है कि इस एक्टर ने हर सीन का जमकर मजाक उड़ाया है।
ये एक्टर है कमाल आर खान। सिनेमाहाल से ट्विट कर वह अपना रिव्यू हाथोंहाथ दे रहे हैं। भारत मूवी पर उनके अब तक के ट्विट को देखकर लगता है उन्हें मूवी में कुछ भी पसंद नहीं आया। कमाल अपने पहले ही ट्विट में लिखते हैं, 'पिछले 15 मिनट से सलमान खान सर्कस में रेस लगा रहे हैं।' दूसरे ट्विट में लिखा है, ' कैटरीना कैफ पिछले 15 मिनट से गल्फ में मजदूरों को भर्ती कर रही है और सलमान खान टेस्ट दे रहे हैं।
तीसरे ट्विट में दावा किया गया है, ' अली भाई ने 15 मिनट की 'टाइगर जिंदा है' 'भारत' में फिर से चेप दी। चौथा ट्विट कुछ लम्बा है जिसमें लिखा है,'सलमान खान अबूधाबी में पिछले 15 मिनट से मजदूर के रोल में काम कर रहे हैं और कैटरीना के साथ चासनी सांग गा रहे हैं। अली भाई कुछ तो सिर पैर होने चाहिए। या बस कुछ भी पेलो!
इसके बाद भी एक्टर ने लगातार ट्विट किए। एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'सलमान खान और अली अब्बास जफर का दुनिया को ये बताने के लिए धन्यवाद कि मनमोहन सिंह जी अब तक के बेस्ट वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री हैं।'
गौरतलब है कि कमाल आर खान अब खुद को फिल्म क्रिटिक घोषित कर चुके हैं। पिछले लम्बे समय से कमाल मूवीज का रिव्यू कर रहे हैं। उनके रिव्यू अलग हट के होते हैं। कई बार तो फिल्म से जुड़े लोग उनके रिव्यू के चलते गुस्सा हो जाते हैं।
हालांकि इंडस्ट्री के अन्य क्रिटिक्स ने 'भारत' को अच्छे अंक दिए हैं और दावा किया है कि मूवी बेहतरीन कारोबार करेगी। सिनेमाघरों से फिल्म देखकर निकल रहे लोग भी सलमान की फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं।
Updated on:
05 Jun 2019 01:08 pm
Published on:
05 Jun 2019 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
