
भारती सिंह
कपिल शर्मा सहित अन्य शो में कॉमेडी करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।।जिसमें वे कॉफी बनाते हुए नजर आ रही है। उन्होंने कहा है कि इसे बनाते बनाते मेरे कंधे दुख गए हैं। अब मैंने यह कॉफी नहीं बनानी है
बता दें कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन के कारण सभी अपने अपने घर में कैद है। इस कारण बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में कैद होने से विभिन्न काम करके अपना समय पास कर रहे हैं। ऐसे में कॉमेडियन भारती सिंह ने भी घर में कैद रहने के दौरान कॉफी बनाकर अपना एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में भारती सिंह थकी हुई नजर आ रही है और कह रही है मैंने बिल्कुल भी यह कॉफी नहीं बनानी है। डोलगेनो कॉफी बनाने से कंधे दुखने लग गए है। वीडियो देखकर नजर आ रहा है कि किसी ने सोशल मीडिया पर डोलगेनो कॉफी के बारे में डाला है। जिसे भारती सिंह ने बनाकर लगता है मुसीबत मोल ले ली, उनके कंधे दुखने लगे और उन्होंने अब आगे से इस कॉफी को नहीं बनाने की कसम खा ली है
Published on:
11 Apr 2020 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
