
Bhediya Box Office Collection Day 8
Bhediya Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kirti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) इसी महीने 25 नवंबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म शुरूआत में बॉक्स ऑफिस पर काफी रफ्तार से भागी और अच्छा कलेक्शन हासिल किया, लेकिन रिलीज के तीन दिन बाद फिल्म की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है। फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ढीली पड़ती जा रही है। जहां फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म अपनी रिलीज के 8वें दिन गिरती नजर आ रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी कम कमाई की। फिल्म कमाई के मामले अपने बजट को भी पुरा नहीं कर पा रही है।
ऐसा रहा अब तक फिल्म का प्रदर्शन
अमर कौशिक (Amar Kaushik) के निर्देशन में बनी 'भेड़िया' बॉक्स ऑफिस (Bhediya Box Office Collection) पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 7.47 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में बढ़त नजर आई। रिलीज के तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 9.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ रुपये तक की कमाई की।
आठवें दिन इतना किया कलेक्शन
रिलीज के दूसरे ह हफ्ते या नी चौथे दिन सोमवार से बॉक्स ऑफिस पर गिरना शुरू कर दिया। सोमवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद से ही लगातार फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। पांचवे दिन फिल्म ने 3.45 करोड़ बटोरे। छठवें दिन 3.2 करोड़ रुपये कमाए और सातवें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने आठवें दिन भी केवल 2.00 करोड़ रुपये तक का ही कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 16 Promo: अंकित के धोखे से टूट गईं प्रियंका, शालीन और टीना हुए एक्सपोज
फिल्म के बजट से कम है कमाई
फिल्म के अब तक की कमाई के आधार पर वरुण धवन (Varun Dhawan Film) की इस फिल्म का कुल कलेक्शन 44.05 करोड़ रुपये तक ही हुआ है। हालांकि, फिल्म के टोटल बजट की बात की जाए तो वो 60 करोड़ तक का है, जो अब तक की कमाई से काफी ज्यादा है। वैसे इस वीकेंड को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि फिल्म इस वीकेंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
'दृश्यम 2' निकले बेहद आगे
वरुण धवन और कृति सेनन (Varun Dhawan-Kirti Sanon Film) की फिल्म से दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू (Ajay Devgn-Tabu Film) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) कमाई के मामले में इस फिल्म को बेहद पीछे छोड़ चुकी है। 'दृश्यम 2' ने अपनी रिलीज के 15वें दिन भी 'भेड़िया' को पीछे छोड़ते हुए काफी अच्छा कलेक्शन किया है। इसके अलावा कल आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) भी रिलीज हो गई है।
यह भी पढ़ें: स्ट्रिप ब्लाउज-ट्रांसपेरेंट साड़ी में कहर ढा रहीं Nusrat Jahan, देखें बोल्ड फोटो
Published on:
03 Dec 2022 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
