
Bhojpuri Song
Bhojpuri Song: भोजपुरी के सितारे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ हो या आम्रपाली, या फिर मोनालिसा.. हर किसी की अपनी अलग पहचान है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। गाने में निरहुआ, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा एक साथ जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। जिस वजह से इनका यह गाना इंटरनेट पर बवाल मचाए हुए है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस गाने को देख पागल हो रहा है। हर तरफ गाने को पंसद किया जा रहा है।
इस वायरल वीडियो के गाने का नाम ‘माथा फेल हो गईल’ (mattha fail ho gail) है। जिसमें आम्रपाली दुबे साड़ी पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर मोनालिसा पिंक कलर के शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है।
गाने में 2 बीवियों के बीच डांस करते दिख रहे निरहुआ
दरअसल, वीडियो भोजपुरी फिल्म राजा बाबू का है। इस फिल्म में निरहुआ ने दोनों ही हिरोइन के साथ काम किया है। बात करें वीडियो की तो ये वीडियो माथा फेल हो गईल सॉन्ग का है। दोनों ही खूबसूरत एक्ट्रेस को देख इनके फैंस का दिल घायल होता जा रहा है। इस गाने को आप Wave Music यूट्यूब चैनल पर देख सकते है। जिसे कई लोग यूट्यूब पर बार बार सर्च कर देख रहे है। इस वीडियो पर 16 मिलियन व्यूज भी देखने को मिल चुके है। इस सॉन्ग को कल्पना अलोक कुमार और खूशबू जैन ने गया है।
वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे निरहुआ दोनों ही पत्नियों के साथ एक ही टाइम पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं मोनालिसा और आम्रपाली दोनों ही अपने कतई ज़हर लुक से छाए हुई है। गाने के वीडियो में निरहुआ इधर से उधर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, आपको बताते दें कि मोनालिसा और आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस और डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी फोटो और वीडियोज को पोस्ट कर अपने फैंस को खुश करती रहती हैं। इनके फैंस भी इनकी एक झलक पाने के बेकरार रहते है।
Published on:
19 Jun 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
