10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भूल भूलैया 2’ की शूटिंग दशहरे से होगी शुरू, जानिए कब होगी रिलीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास कई प्रॉजेक्‍ट्स हैं। फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ ..

less than 1 minute read
Google source verification
kartik aaryan kiara advani

kartik aaryan kiara advani

अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह अपने रोल को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। उनके फैंस इस फिल्‍म को लेकर बेहद एक्‍साइटेड हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक इसी महीने दशहरे के दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि दो से तीन दिन का शेड्यूल मुंबई में होगा जो सिर्फ कार्तिक के साथ होगा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बारे में कहा जा रहा है कि वह अगले साल की शुरुआत में सेंकड शेड्यूल के लिए कास्ट को जॉडन करेंगी। खबरों के अनुसार, यह फिल्‍म की शूटिंग मार्च तक पूरी हो जाएगी क्‍योंकि मेकर्स इसे जुलाई 2020 में रिलीज करना चाहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास कई प्रॉजेक्‍ट्स हैं। फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम चिंटू त्योगी है। इसके अलावा कार्तिक, इम्तियाज अली की 'लव आज कल' के सीक्वल में सारा अली खान के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे। वहीं कियारा अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में नजर आएंगी।