5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी अपकमिंग फिल्मों में किरदार को लेकर बोली भूमि-अपना दिल और आत्मा दोनों दे दी…

अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में उन्होंने (Bhumi Pednekar) कहा,'इन दिनों ही फिल्मों में लोग मेरे कई रूप देखेंगे।’

2 min read
Google source verification
bhumi pednekar

bhumi pednekar

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म 'दम लगा के हईशा' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना था। इस फिल्म के बाद भूमि ने अपना काफी वजन घटया। उन्होंने 'शुभ मंगल सावधान' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से काफी सुर्खियां बटोरी। अब वह जल्द ही कुछ और फिल्मों में नजर आने वाली हैं। भूमि का कहना है कि उन्हें अलग—अलग किरदार निभाना पसंद है। भूमि ने कहा,‘एक एक्टर होने के नाते मैं अलग-अलग तरह के रोल निभाने के लिए तरसती हूं।' वहीं अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा,'इन दिनों ही फिल्मों में लोग मेरे कई रूप देखेंगे।’

अपनी अपकमिंग फिल्मों 'सांड की आंख','बाला' और 'पति पत्नी और वो' के बारे में उन्होंने कहा कि तीनों फिल्में उनके लिए एक चैलेंज थीं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘तीन रोल मेरे लिए चैलेंज थे और मैंने इन्हें अच्छे से निभाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की। मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस मेरे रोल्स पसंद आएंगे। क्योंकि मैंने इन किरादरों को निभाने के लिए अपना दिल और आत्मा दोनों दे दिए हैं।’

बता दें कि 'सांड की आंख' में भूमि एक बुजुर्ग शूटर दादी का किरदार निभाएंगी। वहीं ‘बाला’ में वो यंग नजर आएंगी। ‘पति पत्नी और वो’ में वो कार्तिक आर्यन की पत्नी बनेंगी। ये तीनों ही किरदार एक दूसरे से एकदम अलग हैं। इन तीनों ही किरदार को निभाना भूमि के लिए भी आसान नहीं था।