जी हां, जसलीन के पिता के लिए ये बात किसी सदमे से कम नहीं थी। हाल में आजतक से बातचीत के दौरान उनके पिता ने दोनों के रिलेशन पर बात की। उन्होंने बताया कि, 'मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे सिर्फ ये कहा गया था कि दोनों गुरु और शिष्या की जोड़ी के रूप में बिग बॉस के घर में दस्तक देंगे। वहां पर वे रियाज करेंगे और गानें गाएंगे। दोनों के रिलेशनशिप के खुलासे के बाद पूरी फैमिली हैरान रह गई। आगे पिता ने बताया, 'ये मेरे लिए और परिवार के बाकी सदस्यों के लिए अकल्पनीय था। घर में सन्नाटा छा गया। सभी चिंतित हो गए। 10 मिनट के अंदर ही रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन आने लग गए। घर का पूरा माहौल बदल गया।'