
bigg boss 16
बिग बॉस 16 फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। जैसे जैसे शो फिनाले की ओर बढ़ा रहा है घर वालों के रंग सामने आते जा रहे हैं। हर रोज घर में नया ड्रामा देखने को मिलता है। शुक्रवार के वार में इस हफ्ते भी बहुत कुछ देखने को मिला। सलमान ने जमकर कंटेस्टेंट की लताड़ लगाई।
बिग बॉस 16 अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रहा है। शो में अभी तक काफी हाई ऑक्टेन ड्रामा देखने को मिला है। अब शुक्रवार के वार में जमकर हंगामा हुआ और सलमान का एंग्री लुक देखने को मिला। सलमान ने कंटेस्टेंट की जमकर लताड़ लगाई।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से शख्स ने मांगा OTP
'शुक्रवार का वार' पर बिग बॉस ने घरवालों को बताने को कहा कि वो बताएं कि ऐसे कौन से घरवाले हैं जिनकी छवि अभी भी धूंधली पड़ी हुई है, फिर क्या था केंटेस्टेंट अपनी पुरानी बातों को उधेड़ने लगे और लोगों को निशाने पर लेने लगे। हालांकि सलमान के घर के अंदर आने के बाद खुशी का माहौल छा गया।
वहीं आगे के एपिसोड में दिखाया गया कि सलमान टीना की लताड़ लगा रहे होते हैं, लेकिन ये शालीन को खटक जाता है और वो बीच में कूद पड़ते हैं। वो सलमान से कहते हैं वो उनसे ऐसे बात न करें और उनके साथ हार्ड न हों। इसपर सलमान और गुस्सा हो जाते हैं। इसके आगे क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। शो को जल्द ही इस सीजन का विनर मिल जाएगा। कुछ खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिनाले में पहुंचने वाले कुछ मजबूत कंटेस्टेंट होंगे प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोजिक और अर्चना गौतम।
हाल ही में रुबीना ने बीबी 16 के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के बार में भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे टॉप टू कंटेस्टेंट हो सकते हैं। शिव का गेम भी अच्छा है वो घर में काफी बैलेंस्ड नजर आते हैं और मंडली में होने के बाद भी वो लोगों को पसंद आते हैं।
वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि बिग बॉस कंटेस्टेंट टीना दत्ता शो की विनर बनेंगी। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है। फैंस इस शो को काफी पसंद भी करते हैं, इसी कारण से इस शो को 1 महीने बढ़ा भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें- विक्की कौशल संग सिद्धिविनायक पहुंची कैटरीना कैफ
Published on:
07 Jan 2023 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
