एक और यूजर ने शाहरुख खान से उनके नाम के पीछे खान लगाने की वजह पूछ डाली। यूजर ने पूछा, खान साब आपकी फैमिली बैकग्राउंड तो कश्मीरी हैं ना तो फिर खान क्यों लगाते हैं आप अपने नाम के साथ? जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'पूरी दुनिया मेरी फैमिली है। फैमिली के नाम से नाम नहीं होता, काम से नाम होता है। छोटी बातों में मत पड़ों प्लीज'।