
Bigg Boss Contestants Worked With Salman Khan: बिग बॉस के 17वें सीजन को उसका विनर मिल चुका है। इस बार कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सबको कांटे की टक्कर देते हुए बिग बॉस ट्रॉफी हासिल की।
बिग बॉस 17 का ताज पहनने की रेस में अभिषेक कुमार अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा जैसे कंटेस्टेंट थे। वैसे बिग बॉस भले ही खत्म हो गया हो, इसका फायदा जरूर कंटेस्टेंट को मिलता है। इस शो में हिस्सा लेने वाले और सलमान खान के चहेते कंटेस्टेंट को फिल्मों में काम मिल ही जाता है।
ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिन्हें बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद सलमान खान के साथ उनकी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में…
1. शहनाज गिल
पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। यहां दर्शकों ने उनको खूब पसंद किया था। सलमान ने भी शहनाज को सराहा था। इसके बाद उन्हें फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भाईजान के साथ काम करने को मिला था।
2. अश्मित पटेल
बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल बिग बॉस के चौथे सीजन में दूसरे कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देते दिखे थे। इस शो के बाद इनको फिल्म जय हो में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला था।
3. सना खान
बिग बॉस 6 में सना खान को बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। सलमान भाई की फिल्म जय हो में भी इन्हें सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिला था।
4. अरमान कोहली
बिग बॉस के सीजन 6 में एक्टर अरमान कोहली बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। शो के होस्ट सलमान खान ने बतौर कंटेस्टेंट इनकी बहुत तारीफ की थी। अरमान कोहली इस शो के बाद फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे।
5. नोरा फतेही
डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही बिग बॉस के सीजन 9 में शामिल हुई थीं। इसके बाद वो काफी फेमस हो गई थीं। इसका एक और फायदा हुआ नोरा को, इन्हें सलमान के साथ फिल्म भारत में काम करने का मौका दिया गया।
6. संतोष शुक्ला
बिग बॉस 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी एक्टर संतोष शुक्ला ने। बिग बॉस के घर में जाकर इन्होंने भी सलमान भाई और दर्शकों को इंप्रेस किया था। ये फिल्म जय हो में भाईजान के साथ दिखाई दिए थे।
Published on:
29 Jan 2024, 4:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.